आर्टिकल

CM नीतीश ने किया मंत्रियों के विभागों का आवंटन, गृह और सामान्य प्रशासन विभाग रखा अपने पास

राहुल गोस्वामी

पटना: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (सरकार) के मंत्रियों को विभाग आवंटित किए। कुमार ने गृह और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास बरकरार रखे जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्यिक विभाग दिए गए हैं।

कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से शनिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व अन्य उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को सड़क निर्माण, खान एवं भूविज्ञान और कला एवं संस्कृति विभाग दिए गए हैं। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 21 नए मंत्रियों को शामिल किया था।

21 नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ, नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। राज्य में संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार कुल 36 मंत्री हो सकते हैं।(एजेंसी) 

INDIA Bloc Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार का काला चिट्ठा हमारे पास; SC में याचिका दायर करेंगे राहुल गांधी

EPFO पेंशनधारकों को बड़ी राहत, अब घर बैठे जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, जानें क्या है अंतिम तारीख

INDIA ब्लॉक से मुलाकात पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुले

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका, सितंबर में 5.6% तक जा सकती है दर, सब्जियों से लेकर EMI तक पड़ेगा असर

Bangla Sahib Gurudwara: बंगला साहिब में हंगामे को लेकर FIR, शिकायत में केजरीवाल और AAP नेताओं का नाम