Pic : ANI 
आर्टिकल

लगातार बारिश से 'ऑरेंज सिटी' हुई सराबोर, SDRF ने उफनती नदी में किया 'रेस्क्यू' ऑपरेशन

राहुल गोस्वामी

नागपुर. जहाँ शहर (Nagpur) में बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश ने सबको बेहाल कर रखा है। वहीँ अब लोगों को उमस से भी निजात मिल गयी है। बीते बुधवार और गुरूवार को दिनभर हुई तेज बारिश (Nagpur Rains) ने अब पुरे शहर को तर-बतर कर दिया है। पिछले 2 दिनों की लगातार बारिश के चलते अब शहर और ग्रामीण इलाकों के नदी-नाले भी उफान पर हैं और तालाब भी लबालब हो गए हैं। इसी क्रम में फुटाला, अंबाझरी, सोनेगांव तालाबों का जलस्तर अब बढ़ गया है। जिले में जहाँ रिकॉर्ड के अनुसार 31 जुलाई तक औसतन 519 मिमी बारिश होती थी। लेकिन अब तक यानी 22 जुलाई तक 413 .21 मि.मी बारिश जिले में हो चुकी है।  

SDRF का साहसिक कारनामा : 

इधर इस अत्यधिक बारिश के चलते अब  राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) की टीम भी शहर और ग्रामीण बहगों में सक्रीय नजर आ रही है। इसी क्रम में SDRF की टीम ने नागपुर जिले के हिंगना इलाके में उफनती वीना नदी में फंसे एक व्यक्ति को बड़ी ही मुश्किल से बचाया है। इस बचाव कार्य का अब एक विडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमे आप SDRF का साहसिक कार्य देख सकते हैं कि कैसे उन्होंने इस व्यक्ति को उफनती वीना नदी के बीच से बचाकर लेकर आये हैं।

बता दें कि बीते गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक सिटी में 36.2 मि.मी बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ गुरुवार को सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर पानी की बौछारें ही पड़ती रहीं लेकिन फिर दोपहर करीब पौने 2 बजे से धुआंधार बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया। फिर तो लगातार कभी तेज और कभी हल्की बारिश का सिलसिला पुरे शहर और ग्रामीण इलाकों में चलता ही रहा। खबर है किमौसम विभाग ने रात 8.30 बजे तक सिटी में 54.2 मि.मी बारिश दर्ज की थी। बारिश के चलते चढ़ते तापमान में भी कमी आई है। फिलहाल शहर  का अधिकतम तापमान 31.6 डिसे और न्यूनतम तापमान 24.4 डिसे दर्ज किया गया है। 

आज भारी बारिश की चेतावनी:

इधर मौसम विभाग ने आज शहर सहित जिले के कुछ भागों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि आज यानी 23 व आगामी 24 जुलाई को शहर में भारी बारिश होगी। वहीं 25 और 26 जुलाई को भी बारिश मौसम बना रहेगा। इसके साथ ही आगामी 27 और 28 जुलाई को भी अमूमन बदली भरा मौसम होगा और तेज हवाओं के साथ उन दिनों में भी बारिश भी हो सकती है। 

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन