आर्टिकल

मुंबई यूनिवर्सिटी ने जारी किया बीकॉम और एलएलबी का रिजल्ट, यहाँ पर करें चेक

पिछले वर्षों में बीकॉम में पास प्रतिशत 70 था और एलएलबी पाठ्यक्रमों में यह कम रहा है।

मोहित तिवारी

मुंबई: मुंबई यूनिवर्सिटी (Mumbai University) ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) के विभिन्न प्रोग्राम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने बीकॉम (B.Com) और एलएलबी (LLB) प्रोग्राम के परिणाम ऑफिशियल पोर्टल mumresults.in पर घोषित किए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 50 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवारों को फर्स्ट डिवीजन मिला  है। साथ ही एलएलबी परीक्षा में लगभग 600 छात्रों ने कम से कम एक विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वैसे इस साल एलएलबी की अंतिम वर्ष में 4400 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

ऐसे करें रिजल्ट चेक 
बीकॉम और एलएलबी का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को मुंबई विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mumresults.in/ पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर जाएं। अब उस कोर्स और सेमेस्टर का चयन करें, जिसके परिणाम आप देखना चाहते हैं। इसके बाद परिणाम देखने के लिए अपना नामांकन या रोल नंबर दर्ज करें इसके पश्चात परिणाम डाउनलोड कर लें।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन