File Vaccine 
आर्टिकल

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मॉडर्ना ने कोरोना वैक्सीन की चौथी खुराक के लिए मांगी मंजूरी

राहुल गोस्वामी

वाशिंगटन. दवा निर्माता मॉडर्ना (Moderna) ने बृहस्पतिवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन से अपने कोविड-19 रोधी टीके (Corona Vaccine) की चौथी खुराक को सभी वयस्कों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में अधिकृत करने का अनुरोध किया।

इससे पहले प्रतिद्वंद्वी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने इस सप्ताह की शुरुआत में नियामक से सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर खुराक को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सभी वयस्कों के वास्ते अनुमोदन के लिए उसका अनुरोध रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र और चिकित्सा प्रदाताओं को एमआरएनए टीके की दूसरी बूस्टर खुराक के "उचित उपयोग" का निर्धारण करने के संबंध में "लचीलापन प्रदान करने के लिए" किया गया है।

अमेरिकी अधिकारी गंभीर बीमारी और कोविड​​​​-19 से होने वाली मौतों के खिलाफ टीकों की सुरक्षा को बढ़ाने के वास्ते अतिरिक्त बूस्टर खुराक देने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। 

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके-नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, प्रदर्शनकारियों को हटा रही दिल्ली पुलिस

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर