Pic: ANI 
आर्टिकल

महाराष्ट्र: अब से कुछ देर में पेश होगा शिंदे सरकार का पहला बजट, विधानसभा पहुंचे फडणवीस

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. आज यानी गुरुवार को महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और बीजेपी (BJP) की गठबंधन वाली सरकार आज बजट पेश करने वाली है। जी हां, आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) साल 2023-24 के इस बजट को विधानसभा के पटल पर पेश करेंगे। 

इसके साथ ही आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बजट की प्रतियां लेकर राज्य विधानसभा पहुंच चुके हैं। उन्होंने बजट पेश करने से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। आज फडणवीस दोपहर करीब 2 बजे बजट भाषण शुरू करेंगे। पता हो कि महाराष्ट्र विधानसभा का चार सप्ताह का बजट सत्र बीते 27 फरवरी से शुरू हुआ और 26 मार्च तक चलेगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सत्ता परिवर्तन के बाद बनी शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन सरकार का ये पहला बजट होगा। इस बजट से प्रदेश वासियों को बहुत उम्मीदें हैं। ऐसी भी खबर है कि  मुंबई, ठाणे, पुणे नगर निगम सहित राज्य में स्थानीय निकायों के चुनावों को ध्यान में रखते हुए, यह संभावना है कि सरकार बजट में शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को राहत देते हुए कृषि क्षेत्र पर अब अपना ध्यान केंद्रित करेगी।

ऐसी भी खबर है कि BJP-शिंदे सरकार का इस बजट में शिक्षा-स्वास्थ्य के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर भी जोर दे सकती है। बेहतर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं लोगों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए नए अस्पताल भी बनाए जा सकते हैं। ये ऐलान भी इस बार सरकार अपने इस बजट में कर सकती है।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड; स्कूल प्रशासन पर FIR, परिवार ने शेयर किया VIDEO

1984 सिख दंगों की बरसी पर INDIA गठबंधन की रैली से विवाद, हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में आज सड़कों पर उतरेगी BJP

दिल्ली में आज कांग्रेस की महारैली, 14 जोन, 400 ड्रोन, 4000 पुलिसकर्मी तैनात, रामलीला मैदान में सियासी संग्राम

LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम; जानें नए रेट