भारतीय परंपरा में नींबू के पौधे को पूजनीय माना गया है. पूजा के अलावा व्रत तोड़ने में नींबू के शर्बत की अहम भूमिका होती हैं. नींबू के शर्बत का चलन भारत के असम, झारखंड, बिहार, राजस्थान, आदि राज्यों में किया जाता रहा है. ज्यादातर लोग नींबू का शर्बत पीना पसंद करते हैं. नींबू में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते है, जो मानव शरीर को कई बीमारियों से निजात दिलाता है. चलिए जानते हैं नींबू के गुणों के बारे में:
नींबू में कौन से पोषक तत्व होते है: नींबू में विटामिन ए , विटामिन बी6 ,विटामिन ई , कैल्शियम , मैग्नीशियम, आयरन,आदि होते है.
- वजन और मोटापा कम करने के लिए नींबू का सेवन सर्वोत्तम माना गया है.
- नींबू के रस में सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से किडनी से संबंधित बीमारियों में राहत मिलती है.
- नींबू के रस को फेस में लगने से मुहासों से छुटकारा मिलता है.
- नींबू के रस को बालों में लगाने से गंजापन दूर होता है.
- रोजाना नींबू का पानी पीने से रक्त चाप कंट्रोल रहता है.
- नींबू का सरबात पीने से पेट से संबंधित बीमारियों से छुटकरा मिलता है.
- जरूरत से ज्यादा नींबू का सेवन करने से पाचन तंत्र में बाधा उत्पन होती हैं.
- नींबू का अधिक सेवन करने से किडनी में यूरिन की मात्रा बढ़ती है.
- गलत तरीके से नींबू का सेवन करने से चेस्ट में जलन होती है.
- नींबू का अधिक सेवन करने से दांतों की ऊपरी सतह कमजोर हो जाती हैं.
- नींबू के रस का उपयोग शर्बत के रुप में करें.
- सलाद के साथ भी नींबू का इस्तमाल कर सकते है.
- केक बनाने में भी नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं.