आर्टिकल

जानें स्वादिष्ट आलू जायफल तड़का की रेसिपी

मृणाल पाठक

आलू एक ऐसी सब्ज़ी है जो हर घर में मिल ही जाती है। इसे लगभग हर सब्ज़ी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। बच्चों को आलू खासकर ज़्यादा पसंद आता है। इसकी कई सारी डिशेस बनाती हैं, लेकिन आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं आलू जायफल तड़का की बेहतरीन रेसिपी 

सामग्री- 

  • 2 मीडियम साइज़ के आलू
  • 1/2 बड़ा चम्मच देसी घी
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 बड़े चम्मच अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 4 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई 
  • 1 छोटा चम्मच सफेद मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जायफल पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार 

विधि

सबसे पहले आलू को काट कर उसे उबाल लें। लेकिन ध्यान रहे उसे ज़्यादा न उबालें। अब एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। उसके बाद इसमें जीरा, अदरक और मिर्ची डालकर भूनें। फिर इसमें आलू डालकर स्वादानुसार नमक डालें। फिर इसके बाद इसमें जायफल, धनिया पाउडर और सफेद मिर्च डालें। अब सब्ज़ी को लगातार चलाएं और थोड़ी देर भूनें। उसके बाद इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डालें। अंत में अच्छे से मिलाकर गर्मागर्म सर्व करें।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद