आर्टिकल

लॉरेंस बिश्नोई की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने लिया 10 दिन की रिमांड पर

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।  वहीं बिश्नोई को साकेत कोर्ट में पेश किया गया था और अगले 14 दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी गई थी।  वहीं मामले पर पुलिस ने दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में फायरिंग और एक्सटॉर्शन के केस में बिश्नोई को रिमांड पर लिया है। 

बता दें कि, इसके पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (Delhi’s Patiala House Court) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) को 4 दिन की रिमांड पर भेजा था।  उसे बीते 24 मई 2023 को दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

पता हो कि, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल से दिल्ली लाया गया था।  तब लॉरेंस को दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखा गया था।   वहीं इसके पहले गुजरात पुलिस कुछ दिनों पहले लॉरेंस बिश्नोई को ले गई थी और तब उससे ड्रग से जुड़े मामले में पूछताछ की थी।  वहीं उसे गुजरात की अहमदाबाद जेल में रखा गया था।  इसके पहले लारेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस और NIA की कस्टडी में भी रहा था। 

मन की बात मेरे लिए तीर्थ यात्रा जैसी… 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बताई दिल की बात

OBC क्रीमी लेयर विवाद क्या है? जिससे 958 UPSC पास अफसरों की ट्रेनिंग LBSNAA में अटकी

कोई फर्क नहीं पड़ता... अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया, बोले- खत्म हो चुकी है JDU

पंजाब में पति ने पत्नी का बदला धर्म, छाती पर गर्लफ्रेंड का टैटू; पहले हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- प्रोपेगैंडा बंद करो, PoK खाली करो; हिंदुओं के अधिकारों पर भी घेरा