मुंबई: निर्देशक-निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और अदाकारा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पिछले दो दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों पर टैक्स चोरी का आरोप लगा हुआ है। बुधवार को अनुराग-तापसी के घर और ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा पड़ा। इसके बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस यानी CBDT ने कुल 370 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले पर बॉलीवुड की बड़बोली अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangna Ranaut) ने तापसी-अनुराग पर तंज कसा है। अदाकारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर दोंनो को 'चोर-चोर मौसेरे भाई..’ कहा है।
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के खिलाफ चल रही टैक्स विभाग की कार्रवाई पर बात करते हुए कंगना रनौत ने ने ट्वीट कर लिखा ‘जो चोर होते हैं वो सिर्फ चोर होते हैं, जो मातृभूमि को बेचकर उसके टुकड़े करना चाहते हैं वो सिर्फ गद्दार होते हैं और जो गद्दारों का साथ देते हैं वो भी चोर होते हैं... क्योंकि चोर-चोर मौसेरे भाई होते हैं और जिससे चोरों को डर लगता है, वह साधारण मानव नहीं नरेंद्र मोदी होता है..’
इसके साथ कंगना ने आगे कैप्शन में लिखा ‘यह सिर्फ एक टैक्स चोर नहीं बल्कि ब्लैक मनी का बहुत बड़ा लेन-देन है। क्योंकि उन्हें शाहीनबाग दंगो या गणतंत्र दिवस हिंसा को भड़काने के लिए वह पैसे मिले थे। आप देख सकते है कि ब्लैक मनी का कोई लेन-देन नहीं है ये पैसे कहा से आए और कहां गए इसका कोई हिसाब नहीं हैं? कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। इस पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है।