Representative Pic: ANI 
आर्टिकल

काबुल: एजुकेशन इंस्टीट्यूट में भयानक फिदायीन अटैक,19 की मौत, 27 घायल

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. अफगानिस्तान (Afghanistan) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां की राजधानी काबुल (Kabul) में आज सुबह एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट में हुए एक भयंकर आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हमले में 27 लोग घायल हुए हैं। 

मामले पर अफगान पुलिस ने कहा कि, हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी आतंकवादी समूह ने नहीं ली है। जानकारी के अनुसार, हमला अफगान के वेस्टर्न इलाके में हुआ है, जो शिया बाहुल्य क्षेत्र से ताल्लुक रखता है। पता हो कि, अफगान में लगातार शिया मुस्लिमों को आतंकवादी समूह निशाना बना रहा है।

गौरतलब है कि, बीते  अप्रैल महीने में भी, काबुल में स्कूलों में 3 ब्लास्ट हुए थे। तब यहां एक एक स्कूल में फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। वहीं यहां की स्थानीय लोकल मीडिया के मुताबिक इन धमाकों में करीब 25 स्कूली छात्रों की मौत हुई थी। वहीं दर्जनों घायल हुए थे। वहां यह ब्लास्ट तब हुए जब बच्चे स्कूल के बाहर खड़े बीएस का इंतजार कर रहे थे।

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट