Pic: Social Media 
आर्टिकल

संजय राउत को जेल या बेल! ED रिमांड खत्म होने पर आज बॉम्बे सेशन्स कोर्ट सुनाएगी फैसला

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को जमानत मिलेगी या उन्हें और थोडा और कुछ समय जेल में रहना होगा? इस बाबत आज बॉम्बे सत्र न्यायालय ( Bombay Sessions Court) अपना फैसला सुनाएगी। बता दें कि, पात्रा चॉल मामले (Patra Chawl Scam) में गिरफ्तार संजय राउत की जमानत याचिका पर आज विशेष PMLA कोर्ट में सुनवाई होनी है। पता हो कि, संजय राउत फिलहाल ऑर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

गौरतलब है कि, इसके पहले अदालत ने धन शोधन मामले में गिरफ्तार शिवसेना के सांसद संजय राउत की जमानत याचिका पर बीते 2 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था और कहा था कि वह आज यानी 9 नवंबर को अपना निर्णय सुनाएगी। दरअसल तब धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश एम.जी देशपांडे ने कहा था कि, वह मामले में सह आरोपी प्रवीण राउत की जमानत याचिका पर भी आज यानी 9 नवंबर को फैसला सुनाएंगे। 

बता दें कि, संजय राउत को ED ने बीते 1 अगस्त को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल (Patra Chawl) के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया गया था। वहीं  इसके पहले बीते 31 जुलाई को ED ने संजय राउत के घर समेत उनके कई ठिकानों पर छापा मारा गया था और उनके परिवार से भी इस बाबत पूछताछ की थी। वहीं तब इस छापे के दौरान ED ने उनके घर से 11। 50 लाख रुपए की नगदी जब्त की थी।गौरतलब है कि इससे पहले बीते 2 नवंबर को कोर्ट ने उनकी न्‍यायिक हिरासत आज यानी  नवंबर यानी आज तक तक के लिए बढ़ायी थी।

जान लें कि, शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगे हैं। दरअसल यह पूरा मामला मुंबई के पात्रा चॉल के जमीन पर बने फ्लैटों की जगह नए घर बनाने को लेकर हुई बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का है। मामले पर ED का कहना है कि, इस कांड में बड़े पैमाने पर अवैध तरीकों से रुपयों का लेन-देन हुआ है।

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा