Pic: Social media 
आर्टिकल

ICC T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी, नंबर1 पर 'रन मशीन' सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल भी टॉप 30 में

राहुल गोस्वामी

दुबई. भारत (India) के सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आईसीसी टी20 (ICC T20 Ranking ) बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि शुभमन गिल कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 30वीं रैंकिंग पर पहुंच गए । सूर्य 906 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं । वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले गिल कैरियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर हैं ।

खेल के तीनों प्रारूपों में शतक जमा चुके गिल वनडे में छठे और टेस्ट में 62वें स्थान पर हैं । विराट कोहली एक पायदान गिरकर 15वें स्थान पर है जबकि केएल राहुल दो पायदान नीचे 27वें और कप्तान रोहित शर्मा 29वें स्थान पर हैं । ईशान किशन तीन पायदान नीचे खिसककर 48वें स्थान पर हैं । टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष दस में कोई भारतीय नहीं है ।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आठ पायदान चढकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर हैं । भुवनेश्वर कुमार एक पायदान गिरकर 21वें स्थान पर हैं । रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल क्रमश: 29वें और 30वें स्थान पर बने हुए हैं । हरफनमौला हार्दिक पंड्या बल्लेबाजों में 50वें और गेंदबाजों में 66वें से 46वें स्थान पर आ गए । हरफनमौलाओं में वह बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के बाद दूसरे स्थान पर हैं ।

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट