आर्टिकल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आज Tri-सेवा जांच दल ने पेश की IAF हेलिकॉप्टर क्रैश की रिपोर्ट, कही ये जरुरी बात

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार CDS बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) के हेलिकॉप्टर की क्रैश जांच रिपोर्ट (Helicopter Crash Report) पर वायुसेना फिलहाल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को विस्तृत प्रस्तुति दे रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार त्रि-सेवा जांच दल के इस जांच रिपोर्ट ने दुर्घटना के कारणों पर जरुरी  निष्कर्ष दिए गए हैं और VIP उड़ान के लिए भविष्य के हेलिकॉप्टर संचालन के लिए भी कई जरुरी सुरक्षा सिफारिशें की गयी हैं।

गौरतलब है कि  इस घटना में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat), उनकी पत्नी और 12 अन्य सैन्य कर्मी शहीद हो गए थे। वहीं अन्य सूत्रों के मुताबिक  तीनों सेनाओं की जांच टीम की रिपोर्ट 31 दिसंबर को सरकार को सौंपी गई थी।

क्या है रिपोर्ट में 

बताया जा रहा है एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह और सेना और नौसेना के दो ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है । अधिकारियों ने ब्लैक बॉक्स से प्राप्त आंकड़ों के गहन विश्लेषण के साथ जमीनी स्तर पर रिपोर्ट तैयार की थी।कुछ अन्य सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में त्रि-सेवा जांच दल द्वारा कई सिफारिशें भी की गई हैं। इनमे रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों को ले जाने वाले हेलिकॉप्टरों के संचालन के दौरान मानक संचालन प्रक्रियाओं में जरुर्री संशोधन भी शामिल है। वहीं उड़ान भरने से लेकर क्रैश होने तक, सभी जानकारियों का उल्लेख इस रिपोर्ट में उल्लेख  किया गया है।  

ऐसे हुआ था IAF हेलिकॉप्टर क्रैश

गौरतलब है कि बीते 8 दिसंबर को एक दुखद घटना में भारत ने अपने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य 12 वायुसेना के अफसरों को देश ने खो दिया था। दरअसल जनरल रावत तमिलनाडु के वेलिंगटन में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) के दौरे पर थे, जहां वो अन्य सैन्य कर्मियों के साथ छात्र अधिकारियों को संबोधित करने के लिए जा रहे थे, उसी दौरान ये दुखद घटना घटी थी।

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?