नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार होली से पहले ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब बड़ी ही अच्छी खबर है। जी हाँ भारतीय रेलवे (Indian Railway-IRCTC) ने आज यानी 1 मार्च 2022 से एक बार फिर सभी ट्रेनों को पूरी तरह से बहाल करने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब सभी रेलगाड़ियों में पहले की तरह अनारक्षित डिब्बों की भी पूरी व्यवस्था होगी।
गौरतलब है कि इससे पहले सर्दी के मद्देनजर उत्तर भारत में कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द किया गया था। लेकिन अब होली के चलते रेलवे ने इन सभी ट्रेनों को एक बार फिर बहाल करने का फैसला ले लिया है, ताकि त्यौहार के मौके पर यात्रियों को भी दिक्कत न हो।
यहां है पूरी जानकारी
बता दें कि, होली के मौके पर उत्तर भारत में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं इसलिए रेलवे ने आज यानी 1 मार्च से आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन फिर शुरू करने जा रहा है।
वहीँ रेलवे के इस कदम से सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश के लोगों को होगा। पता हो कि रेलवे ने सर्दी में घने कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश को जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया था।
गौरतलब है कि इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों की उनकी सुविधा के मद्देनजर एक अन्य बड़ा फैसला किया है। अब सभी रेलगाड़ियों में पहले की ही तरह अनारक्षित डिब्बों की भी व्यवस्था होगी। जिसके चलते अब रेलवे ने ट्रेनों में जनरल डिब्बों की पुरानी व्यवस्था को फिर बहाल किया है। रेल मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी है। यो तैयार हो जाईये होली में अपने घर जाने के लिए।