आर्टिकल

तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 1,029 करोड़ रुपये

मोहित तिवारी

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का एकीकृत शुद्ध लाभ (Integrated Net Profit) 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही में 13.7 प्रतिशत बढ़कर 1,029.17 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 905.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से आय बढ़कर 9,827.05 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि 2019-20 की तीसरी तिमाही में यह 7,074.86 करोड़ रुपये थी। इस दौरान एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ साल भर पहले के 880.41 करोड़ रुपये से 23.17 प्रतिशत बढ़कर 1.084.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान एकल आधार पर परिचालन से राजस्व बढ़कर 9,775.77 करोड़ रुपये हो गया, जो 6,996.73 करोड़ रुपये था।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) निरंजन गुप्ता (Niranjan Gupta) ने कहा, ‘‘तीसरी तिमाही में हमारा प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण और अस्थिर वातावरण के बावजूद कंपनी की परिचालन क्षमता व अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता को रेखांकित करता है।''

कंपनी के निदेशक मंडल ने 65 रुपये प्रति शेयर (3,250 फीसदी) के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की। इसके अलावा, 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन का स्तर प्राप्त करने को लेकर 100 करोड़ रुपये यानी पांच रुपये प्रति शेयर के विशेष अंतरिम लाभांश की भी सिफारिश की गयी है। इससे कुल अंतरिम लाभांश 70 रुपये प्रति शेयर हो गया। कंपनी ने 21 जनवरी 2021 को 10 करोड़ दोपहिया वाहन का उत्पादन करने के स्तर को पार किया। (एजेंसी)

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य