आर्टिकल

फैशनेबल लुक पाने, सीखें ये आकर्षक व आसान फीमेल हेयर स्टाइल्स

नवभारत डेस्क

बालों की हेयर स्टाइल से आपके लुक को चार चांद लगाया जा सकता है. महिलाओं के लिए हेयर स्टाइल का परफेक्ट होना बेहद ज़रूरी होता है. हेयर स्टाइल से लुक और भी आकर्षक हो जाता है. ऐसे में हम आज आपको सिखाते हैं कुछ आसान हेयर स्टाइल्स.

मेसी ब्रेड हेयर स्टाइल (Messy Braid Hairstyle)

  • पहले बालों को स्ट्रेट कर लें. स्ट्रेट बालों में ये हेयर स्टाइल अच्छी लगती है.
  • बीच से बालों का सेक्शन लेकर सिंपल चोटी गूंथ लें.
  • इसी तरह एक चोटी दाईं तरफ़ और एक बाईं तरफ़ बनाएं.
  • चोटी को लूज़ कर लें. इससे डिफरेंट लुक मिलेगा.

बबल्स ब्रेड हेयर स्टाइल (Bubble Braid Hairstyle)

  • पहले पूरे बालों में अच्छी तरह कंघी करें.
  • फिर हाई पोनीटेल बना लें.
  • पोनीटेल में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रबर बैंड लगाएं.
  • दो रबर बैंड के बीच के बालों को लूज़ करके बबल्स जैसा लुक दें.

ब्रेडेड हाई बन हेयर स्टाइल (Braided High Bun Hairstyle) 

  • सबसे पहले बालों को अच्छी तरह कंघी करके हाई पोनीटेल बनाएं.
  • पोनीटेल से बाल का एक हिस्सा लेकर चोटी गूंथ लें.
  • बचे हुए बाल का जूड़ा बनाएं.
  • चोटी को जूड़े पर लपेटकर पिनअप कर लें.

साइड पोनीटेल हेयर स्टाइल (Side Ponytail Hairstyle) 

  • पहले आगे से पीछे की तरफ़ मांग निकालते हुए बालों को दो भाग में बांट लें.
  • बंटे हुए बालों में से एक तरफ़ के बालों से लो पोनीटेल बना लें.
  • दूसरी तरफ़ के बालों को तीन सेक्शन में डिवाइड करें.
  • हर सेक्शन को ट्विस्ट करते हुए पोनीटेल के साथ अटैच करते जाएं.
  • लास्ट में रबर बैंड से बांध लें.

-मृणाल पाठक 

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट