Pic: Social Media 
आर्टिकल

BCCI के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, ली सौरव गांगुली की जगह

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI को नया अध्यक्ष मिल गया है। जी हां, भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी (Roger Binny) को सौरव गांगुली (Saurav Gabguly) की जगह नए BCCI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि, रोजर 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। यह फैसला आज यानी मंगलवार को हुई बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में लिया गया है। वहीँ रोजर बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे और अब राज्य निकाय में वे अपना पद छोड़ देंगे। 

गौरतलब है की 67 वर्षीय रोजर बिन्नी BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र ही उम्मीदवार थे। वहीं जय शाह BCCI सचिव के रूप में अपना काम करना जारी रखेंगे। वहीं अरुण धूमल कोषाध्यक्ष का पद खाली करेंगे। अब आशीष शेलार को  कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष होंगे जबकि देवजीत सैकिया अब संयुक्त सचिव होंगे। निवर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण धूमल अब IPL के नए अध्यक्ष होंगे।

पता हो कि ICC शीर्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आगामी 20 अक्टूबर है। वहीँ ICC बोर्ड की 11-13 नवंबर को मेलबर्न में बैठक होगी। हालांकि BCCI से गांगुली के बाहर होने न केवल खेल में बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अब यह देखना कम  दिलचस्प न होगा कि क्या पूर्व कप्तान को ICC बोर्ड के शीर्ष पद के लिए भेजा जाता है या नहीं।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा

इंद्रप्रस्थ की रामलीला में PM मोदी करेंगे रावण दहन, सुरक्षा में तैनात किए गए 2,000 से अधिक जवान, 150 ड्रोन

हिंदी-चीनी भाई-भाई के नारे से युद्ध तक कैसे पहुंचे भारत और चीन, जानिए आखिर कहां हुई थी चूक

RSS 101 Years: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 40 अनुषांगिक संगठन कौन से है? जानिए कैसे काम करता है संघ परिवार