Pic: Social Media 
आर्टिकल

तंजानिया में भयंकर विमान हादसा, लैंडिंग के बीच झील में गिरा यात्रियों से खचाखच भरा विमान

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. तंजानिया (Tanzania) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां एक यात्री विमान आज झील (Plane Crash) में गिर गया है। मिल रही खबर के अनुसार, इस यात्री विमान में 49 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि, लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 23 यात्रियों को बचाए जाने की खबर है।

Courtsey: Somnath Tewari

वहीं शुरूआती जानकारी के मुताबिक, विमान में कुल 49 यात्री सवार हैं, जिन्हें फिलहाल बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस भयंकर हादसे के फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं। इसके वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि, यात्री विमान पानी में डूबा हुआ है और कुछ लोग नाव लेकर लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते ये हादसा हुआ है। इनमे से अब कुछ 23  यात्रियों को बचा लिया गया है। वहीं स्थानीय मीडिया TBC के अनुसार विमान ने राजधानी दार एस सलाम से उड़ान भरी थी। लेकिन तूफान और भारी बारिश के चलते विमान विक्टोरिया झील में गिर गया। हालांकि खराब मौसम के बावजूद पायलट ने विमान को लैंड कराने की भरपूर कोशिश की थी।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन