Pic: ANI 
आर्टिकल

MNS नेता संदीप देशपांडे पर हुए हमले के 24 घंटों बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई हमलावरों का पता

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता और इसके प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) के ख़ास संदीप देशपांडे (Sandeep Deshpande) पर बीती शुक्रवार को हुए हमले का अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं देशपांडे पर हमल करने वाले आरोपी अब भी फरार हैं। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने बढ़ते प्रेशर को देखते हुए और इन आरोपियों को पकड़ने के लिए 8 टीमों का गठन भी किया है।  

जानकारी दें कि बीते शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता संदीप देशपांडे पर कुछ अज्ञात ल्प्गो द्वारा हमला किया गया था। यह हमला उस वक्त हुआ था जब संदीर रोजाना की तरह बीते शुक्रवार सुबह भी दादर के शिवाजी पार्क में टहल रहे थे। खबर थी कि जब संदीप वॉक कर रहे थे इस दौरान चेहरे पर रूमाल बांधकर 4 लोग आए और उन्होंने संदीप पर हमला किया।इस हमले में संदीप के चेहरे पर चोट आई है। इसके बाद इलाज के लिए संदीप को हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया था। 

वहीं हमले के 24 घंटों बाद भी हमलावर कौन है या फिर किन कारणों से यह हमला देशपांडे किया गया था। इस बाबत अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं संदीप से मिलने के लिए मनसे के तमाम बड़े नेता हिंदुजा अस्पताल गए थे। वहीं राज ठाकरे व उनके बेटे अमित ठाकरे भी संदीप से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। वहीं शिवसेना ने भी प्रशासन व सरकार से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन