Representative Pic 
आर्टिकल

चंद्रपुर: शहर में कुल 8 मरीज, अब तक हुए 25 हजार 144 कोरोना से मुक्त

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. महानगर पालिका क्षेत्र में पिछले वर्ष भर में दो लाख 58 हजार 249  लोगों की कोविड जांच की गई. इसमें से 2 लाख 32 हजार  662 लोग की रिपोर्ट निगेटीव निकली. शेष 25 हजार 587 पॉजीटीव मरीजों पर उपचार किया गया जिनमें से 25 हजार 144 ने कोरोना से मुक्ति पायी. इस समय केवल 8 मरीज उपचार ले रहे है. इसमें 5 मरीज होम क्वारांटाईन है जबकि एक मरीज का निजी अस्पताल में और मनपा कोविड केअर सेंटर में दो मरीज भरती है.

पिछले वर्ष कोविड का संक्रमण शुरू होने के बाद से महानगर पालिका ने व्यापक उपाययोजना की है. शहर में सात कोविड जांच केन्द्र शुरू किए गए. उपचार के लिए वन अकादमी एवं सैनिकी स्कूल में व्यवस्था की गई. राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार चंद्रपुर शहर महानगर पालिका क्रियान्वयन कर रही है. शहर में जून से अगस्त के दौरान मरीजों के ठीक होने का प्रमाण अच्छा है. एक्टीव पॉजीटीव मरीजों की संख्या में कमी हुई है.

इस दौरान गत वर्ष कोविड के कारण 435 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई. पिछले 15 दिनों में मृत्यु का आंकडा शून्य है. चंद्रपुर शहर में व्यापक टीकाकरण मुहिम चलायी गई. 1 लाख नागरिकों का टीकाकरण पूर्ण किया गया. इसके चलते कोरोना से निपटने में सकरात्मक बदलाव नजर आ रहा है. व्यापक उपाययोजना के कारण शहर में कुल एक्टीव पॉजीटीव मरीजों की संख्या केवल 8 पर पहुंची है.

वर्तमान में कोरोना का प्रतिबंध कम किया गया है परंतु नागरिक सतर्क रहे. मास्क का नियमित उपयोग करें, बारंबार हाथ धोये, सुरक्षित अंतर रखने का पालन करें, स्वयं का ध्यान रखे और प्रशासन द्वारा दी गई सूचनाओं का पालन करें ऐसा आहवान महापौर राखी संजय कंचर्लावार एवं मनपा आयुक्त राजेश मोहिते ने किया है.

होम क्वारांटाईन -5

निजी अस्पताल -1

कोविर केअर सेंटर-2

कुल एक्टीव पॉजीटीव मरीज -8 

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर

परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाडी में रार! सुप्रिया सुले का नरम रुख, जानिए पूरा सियासी समीकरण

26/11 Mumbai Terror Attack: देश के लिए बलिदान या साध्वी का श्राप? शहीद हेमंत करकरे की विवादों से भरी कहानी

घर की छत पर सोलर लगवाने को लेकर सरकार ले आई नया नियम, अब बैटरी लगवाना होगा जरूरी; जानें कब से लागू होगा नियम

UP Politics: बातों से ज्यादा काम करने की जरूरत, इमरान मसूद को खड़गे की दो टूक नसीहत; कहा- गठबंधन होकर रहेगा