आर्टिकल

ब्रिजस्टोन ने फिर शुरू किया परिचालन

गोविंद आर्य

सुरक्षा मानकों के पालन के साथ कामकाज बहाल

मुंबई. टायर उद्योग की अग्रणी कंपनी ब्रिजस्टोन इंडिया ने सुरक्षा मानकों के पालन के साथ अपने पुणे और इंदौर के अपने विनिर्माण संयंत्रों में परिचालन फिर शुरू कर दिया है. सरकार के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने ज्यादातर वेयरहाउस में भी काम-काज को दोबारा आरंभ कर दिया है. ब्रिजस्टोन इंडिया के रैंप-अप की चरणबद्ध तरीके से योजना बनाई गई है, जिसमें सबसे पहले कर्मचारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है और फिर कारोबार के संचालन की निरंतरता को सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया गया है.

विश्व की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी की भारतीय सहायक कंपनी ने अपने कर्मचारियों, व्यावसायिक भागीदारों और समुदाय की सुरक्षा को सबसे ज्यादा अहमियत देते हुए, पूरे देश में लॉकडाउन लागू किए जाने से पहले ही अपने दोनों संयंत्रों में काम-काज को बंद कर दिया था. ब्रिजस्टोन इंडिया के प्रबंध निदेशक पराग सतपुते ने कहा कि हमारे लिए सुरक्षा की अहमियत सबसे अधिक है और अनिश्चितताओं के इस दौर में भी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हमारे कर्मचारियों तथा साझेदारों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं. फिलहाल कारोबार की निरंतरता को सुनिश्चित करना भी हमारी एक प्राथमिकता है, जो कोविड-19 के झटके से उबरने की कोशिश कर रही हमारी अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है. हम अपने कामकाज के तरीकों को लेकर पूरी तरह मुस्तैद हैं और परिस्थितियों के अनुरूप इसमें सुधार जारी रखेंगे.

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा