मुंबई. बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) को इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। बॉबी देओल (Bobby Deol)ने कई फिल्मों में काम किया। साल 2018 में बॉबी ने फिल्म 'रेस 3' से कमबैक किया। इसके बाद जैसे उनकी किस्मत ही खुल गई। इस फिल्म के बाद बॉबी देओल (Bobby Deol) ने वेब सीरीज 'आश्रम' (Aashram) में काम किया। वहीं, इस वेब सीरीज के लिए बॉबी देओल को बेस्ट ऐक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
हाल ही में हुए 5वें दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (Dadasaheb Phalke International Film Festival Award) में बॉबी देओल (Bobby Deol) को बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। बॉबी देओल (Bobby Deol) ने इस खास मौके पर अपनी मां प्रकाश कौर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। बॉबी (Bobby Deol) ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मां के साथ यह पल जीते हुए'।
वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बाबा निराला का किरदार निभाया था। इस सीरीज में बॉबी अलग किरदार में दिखाई दिए थे। दर्शकों को भी बॉबी देओल की एक्टिंग काफी पसंद आई। इस वेब सीरीज के दोनों सीजन दर्शकों को काफी पसंद आये।इसके अलावा बॉबी की फिल्म 'क्लास ऑफ 83' को भी काफी पसंद किया गया था।
बॉबी (Bobby Deol) के वर्क फ्रंट की बात करे तो वह अपनी आने वाली फिल्म 'लव हॉस्टल' में बिजी है। इस फिल्म में बॉबी के साथ विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।