Pic: Andy Vermaut/Twitter 
आर्टिकल

रूस के कब्जे वाले इलाके 'क्रीमिया' में बड़ा ब्लास्ट, ब्रिज पर दौड़ पड़ी जलती ट्रेन, देखें Video

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. जहां एक तरफ रूस और यूक्रेन का युद्ध (Russia-Ukraine War) लगातार जारी है।  वहीं खबर यह भी है कि रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में अब एक बड़ा धमाका हुआ है।  ही हां, आज क्रीमिया-रूस (Crimia-Russia Bridge) के बीच इस पुल पर जोरदार धमाका हुआ है।  इस हादसे में काफी नुकसान भी हुआ।  एक तरफ सड़क का एक हिस्सा ढह गया तो वहीं, रेल गाड़ी में आग लग गई।  हालांकि, धमाके के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।  

ऐसा भी बताया जा रहा है कि यह धमाका अचानक से हुआ।  इसके चलते अब आने वाले कुछ दिनों तक इस पुल पर अब किसी तरह की आवाजाही नहीं हो सकेगी।  हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि यूक्रेन की तरफ से इस हमले को अंजाम दिया गया है।   वहीं 'आरआईए नोवोस्ती' और 'तास' समाचार एजेंसी ने स्थानीय रूसी अधिकारी ओलेग क्रियुचकोव के हवाले से कहा कि ईंधन भंडारण टैंक जैसी लग रही एक वस्तु में आग लग गई, जिसके बाद पुल पर आवाजाही बंद हो गई है।  

Courtsey: KUWAIT TIMES

वहीं सोशल मीडिया पर सामने आईं घटना की कथित तस्वीरों में पुल पर भयंकर आग लगी दिखाई देती है, जिससे पुल को भारी नुकसान होने की आशंका है। घटना से जुड़ी खबरों और तस्वीरों का तत्काल सत्यापन नहीं किया जा सका है।  पता हो कि, रूस ने साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर यूक्रेन से क्रीमिया को छीन लिया था और फिर इस पुल का निर्माण कराया था। 

शनिवार तड़के पूर्वी यूक्रेन के खारकीव शहर के बम धमाकों से दहलने के कुछ घंटे के बाद यह घटना हुई है। खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने टेलीग्राम पर कहा कि तड़के हुए विस्फोट शहर के मध्य में हुए मिसाइल हमलों का परिणाम हैं। फिलहाल इसे हमले को लेकर किसी ने भी कोई जिम्मेदारी नहीं ली गई है।  रूस और यूक्रेन का युद्ध छिड़ने के बाद से रूसी कब्जे वाले क्रीमिया में कई बार हमले किए जा चुके हैं।  बता दें कि, इससे पहले रूस की ब्लैक सी वाली फ्लीट के पास बमबारी का मामला सामने आया था और अब क्रीमिया के पुल को भी इस तरह से निशाना बनाया गया है।  

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार