Pic: ANI 
आर्टिकल

प्यार की खातिर फिजिकल टीचर ने करवाया अपना 'जेंडर चेंज', अपने ही स्कूल की छात्रा से कर ली शादी

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. वह कहते हैं न कि, प्यार और जंग में सब जायज है। इसलिए इसी प्यार की खातिर पर अब एक शिक्षिका ने अपना जेंडर चेंज करा लिया। जी हां, राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) की शारीरिक शिक्षिका मीरा को अपनी ही स्कूल की एक स्टूडेंट कल्पना से सच्चा प्यार हो गया। ये इश्क इतना परवान चढ़ा कि, शारीरिक शिक्षक मीरा अपना जेंडर चेंज करवाकर बाकायदा लड़का बन गईं और स्टूडेंट कल्पना के साथ दो दिन पहले ख़ुशी-ख़ुशी शादी रचा ली। वहीं इस शादी के बाद दोनों काफी खुश हैं। इसके साथ ही इन दोनों की शादी से दोनों के परिजन काफी खुश और उत्साहित हैं।

क्या कहना है दूल्हे आरव का

मामले पर अपन लिंग परिवर्तन करवाकर दूल्हा बने मीरा अब आरव ने बताया कि, "मैं सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक हूं। उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। इसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार पनपा। मैं लड़की के रूप में पैदा हुई पर मुझे हमेशा यही लगता था कि मैं लड़की ना होकर लड़का हूं। इसलिए मैंने अपना जेंडर चेंज करवा लिया और स्टूडेंट कल्पना के साथ दो दिन पहले ही शादी कर ली। हम दोनों ही बहुत खुश हैं। हालांकि में शुरू से ही पुरुष बनना चाहता था और इस बाबत अपना पहला ऑपरेशन 2019 में करवाया था।"

दुल्हन कल्पना भी खुश

इधर मामले पर नई नवेली दुल्हन कल्पना ने बताया कि, "मेरे स्कूल में मीरा शारीरिक शिक्षक थी, जिन्होंने अब अपना जेंडर चेंज करवा लिया। अब वह लड़का बन चुकी हैं। हम दोनों में बहुत प्यार था इसलिए दो दिन पहले हमने शादी कर ली। मैं उसे शुरू से ही प्यार करती थी। अगर उसने यह सर्जरी नहीं की होती तो भी मैं उससे शादी कर लेती। मैं उसके साथ सर्जरी के लिए गयी थी।शादी से दोनों के परिवार ही बहुत खुश हैं।"

WhatsApp New Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल जाएगा वॉट्सएप, टेलीग्राम इस्तेमाल करने का तरीका? जानें क्या होगा असर

INDIA गठबंधन की रैली से होगा 10 हजार करोड़ का नुकसान, दिल्ली के 20 बाजारों पर पड़ेगा सीधा असर

मनी लॉन्ड्रिंग के जाल में फंसा अलगाववादी यासीन मलिक, पाकिस्तानी पैसे से देश तोड़ने की साजिश रचता था

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका