Pic: ANI 
आर्टिकल

LAC पर बोले आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे- चीन से लोहा लेने के लिए हमारी तैयारी पूरी, पाक कर रहा टारगेट किलिंग

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. आज 15 जनवरी को आने वाले आगामी आर्मी-डे (Army Day) से पहले थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (General Manoj Pandey) ने राजधानी दिल्ली (Delhi) में सालाना प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया है। 

अपने संबोधन में आज थलसेना प्रमुख ने उत्तरी सीमा पर स्थिति को पूर्ण नियंत्रण बताया। उन्होंने कहा कि, सीन से सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर लगातार बातचीत हो रही है। फिलहाल यहां स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। इसके साथ ही उनका साफ़ कहना था कि, भारत की सेना हर मुश्किल, हर हालत से निपटने के लिए अपनी तरफ से पूरी तरह तैयार भी बैठी है।

आज जनरल मनोज पांडे ने आगे बोलते हुए कहा कि, उत्तरी सीमाओं पर स्थिति स्थिर है लेकिन अप्रत्याशित है। हम सात मुद्दों में से पांच को हल करने में सफल रहे हैं। हमने सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर बात करना जारी रखा हुआ है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास पर्याप्त भंडार है।

वहीं जम्मू-कश्मीर पर उनका कहना था कि, जहां तक ​​जम्मू-कश्मीर की स्थिति का सवाल है, फरवरी 2021 में हुआ संघर्ष विराम अच्छी तरह से चल रहा है, लेकिन आतंकवाद और आतंकी ढांचे को सीमा पार से समर्थन अभी भी बना हुआ है। 

इसके साथ ही जोशीमठ भू-धंसाव पर सेना प्रमुख ने आज कहा कि, हमने अस्थाई तौर पर अपने जवानों को स्थानांतरित किया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम औली में अपने जवानों को स्थाई तौर पर तैनात करेंगे। जोशीमठ से माणा जाने वाली रोड पर कुछ दरारें हैं जिसे BRO ठीक कर रहा है। इससे हमारी ऑपरेशनल रेडीनेस पर कुछ असर नहीं पड़ा है।"

उन्होंने आगे कहा कि, "जहां तक स्थानीय लोगों को मदद पहुंचाने की बात है तो हमने अपने अस्पताल, हेलीपैड आदि सिविल प्रशासन को दिए हैं जिससे वे लोगों को अस्थाई तौर पर लोगों को स्थानांतरित कर सकें।"

कई समझौतों के बाद भी नहीं सुलझा सीमा विवाद, क्या अब भारत-चीन निकाल पाएंगे हल; दोनों सेनाओं में झड़प की कहानी

खरगे के बयान पर भड़के नितिन नबीन, बोले- कांग्रेस की विरासत बन गई अपमानजनक भाषा

महाराष्ट्र सरकार ने HC में मोदी सरकार को दी चुनौती, कांग्रेस ने पूछा- क्या फडणवीस दिल्ली को दे रहे कोई संदेश?

अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त