Pic: The Associated Press  
आर्टिकल

अमेरिका: 'गन कल्चर' ने फिर मचाया कहर, नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. एक बार फिर अमेरिका (America) में हथियारों का कहर और गन कल्चर (Gun Culture) देखने को मिला है। जी हां, अब यहां के नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। जिसमें अब तक 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। इसके साथ ही इस घटना में एक पुलिसकर्मी के भी मारे जाने की जानकारी है।

इस ताबड़तोड़ फायरिंग कि घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को ही घेर लिया है। साथ ही उन्होंने हमलावर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी एक किशोर है।

घटना को लेकर अमेरिकी एजेंसियों द्वारा बताया गया है कि हमलावर अचानक ही भीडभाड़ वाले इलाके में पहुंचा और उसने दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। तब उसे जी भी सामने दिखा, उसने उसे ही गोली मारने की कोशिश की। इस दौरान 5 लोगों की मौत हुई और कुछ घायल भी हुए। वहीं हमलावर की एक गोली वहां मौजूद पुलिसकर्मी को भी लग गई, जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। फिलहाल हमलावर से सघन पूछताछ की जा रही है।

वहीं मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि, यहां घायलों में कईयों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए वेकमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि,  अमेरिका में किसी के लिए भी यहां बंदूक खरीदना दूकान से शक्कर खरीदने जैसा आसान है, जैसे दुकानों पर बाकी सामान बिकता है ठीक उसी तरह अमेरिका में बंदूकों की बिक्री धड़ल्ले से होती है।

हालांकि गन कल्चर के उत्पाती और रक्तरंजित कहर को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे लेकर सख्त कानून बनाने की बात कही और इसके बाद इस पर एक कानून भी बनाया गया है। लेकिन अब भी यह नाकाफी साबित  हो रहा है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, मोदी के मंत्री ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?