पवन सिंह के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अक्षरा सिंह ने किया चौंकानेवाला खुलासा  
आर्टिकल

पवन सिंह के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर अक्षरा सिंह ने किया चौंकानेवाला खुलासा

ज्योति विश्वकर्मा

करण जौहर का शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss Ott) की शुरुआत हो चुकी हैं। इसकी शुरुआत होते ही कंटेस्टेंट्स आपस में एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। वही इस शो में नजर आनेवाली भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इस शो में आते सबकी नजरों में छा गई हैं। इस शो में एंट्री करने के समय से ही एक्ट्रेस खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर शो में जाने से पहले खुलासा किया हैं। 

आपको बता दे कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने लंबे समय तक भोजपुरी स्टार पवन सिंह को डेट किया हैं। ऐसे में पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते पर बोली अक्षरा सिंह। बॉस ओटीटी के घर में एंट्री लेने से पहले अक्षरा सिंह ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बड़ा खुलासा किया। 

स्पॉटबॉयई को दिए गए इंटरव्यू के दौरान दौरान जब अक्षरा सिंह से यह पूछा गया कि आपके को-स्टार्स के साथ आपकी लिंकअप की खबर अक्सर सामने आई हैं, तो इसमें कितनी सच्चाई है। इस बात एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'पता नहीं क्यों लोग मुझे मेरे को-स्टार्स क्र साथ क्यों जोड़ देते हैं। अगर मैं किसी के साथ कोई फिल्म या कोई गाना करती हूं तो वह ऐसा सोचते हैं कि मेरा उस शख्स के साथ अफेयर चल रहा है। लेकिन इसमें नया कुछ नहीं हैं। हैरानी की बात तो यह है कि कोई भी कभी भी मेरे पास नहीं आता और पूछता है कि क्या मैं उस इंसान साथ किसी तरह के रिश्ते में हूं या नहीं। लेकिन बस सब कयास लगा ले लेते है फिर चाहे भला उन्हें सच पता हो या ना हो।'

फिर इसके बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को पवन सिंह के साथ लिंकअप के बारें में पूछा गया। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं पवन कुमार सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी लेकिन दुर्भाग्य से उनके साथ मेरा एक्सपीरियंस ऐसा था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती।' इस खुलासा के साथ ही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया हैं कि उनके उस कंट्रोवर्सी के बाद अक्षरा और पवन दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो गया है। अक्षरा काफी समय पहले ही खुद को इन चीजों से बाहर निकाल चुकी हूं।

आपको बता दे कि इस शो में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। और शो में आते ही उन्होंने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने कंटेस्टेंट प्रतिक सहजपाल को अपने कनेक्शन के तौर पर चुना। फिर घर में आते ही एक्ट्रेस की भिंडत मुस्कान जट्टाना से हुई और फिर बीती रात अक्षरा सिंह काने को लेकर शमिता शेट्टी से लड़ पड़ी। 

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए