-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Vishnudev Sai Government Launched A Campaign In Naxal Affected Areas
संपादकीय: वामपंथी अतिवादियों का सफाया, नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान
- Written By: दीपिका पाल
नक्सली उन्मूलन में तेजी लाई गई और एक बड़े साहसिक अभियान के तहत वरिष्ठ नक्सली कमांडर व सीपीआई (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशवराय उर्फ बसव राजू सहित 27 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया।

वामपंथी अतिवादियों का सफाया (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 में विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद से बस्तर, नारायणपुर, दंतेवाडा और बीजापुर में सक्रिय नक्सलवादियों के खिलाफ निश्चयात्मक संगठित अभियान शुरू किया गया।गत वर्ष 219 नक्सली मारे गए थे।इस वर्ष भी नक्सली उन्मूलन में तेजी लाई गई और एक बड़े साहसिक अभियान के तहत वरिष्ठ नक्सली कमांडर व सीपीआई (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशवराय उर्फ बसव राजू सहित 27 नक्सलियों को मौत के घाट उतारा गया।बसव राजू 26 हत्याओं में वांछित था तथा उस पर 1.5 करोड़ रुपए का इनाम था।इस दुर्दांत नक्सली का 15 वर्षों में हुए भीषण खूनखराबे में हाथ था।
6 अप्रैल 2010 को सीआरपीएफ के काफिले पर दंतेवाडा के चिंतलनार में घात लगाकर 76 जवानों की हत्या की गई थी।इसके बाद 25 मई 2013 को जीरम घाटी में विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा तथा अन्य कांग्रेसी नेताओं को निशाना बनाया गया था।इन दोनों जघन्य हमलों को अंजाम देनेवाला बसव राजू था।उसकी मौत से नक्सली नेतृत्व विहीन हो गए हैं।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।छत्तीसगढ़ में इस दिशा में अभियान जारी है।छत्तीसगढ़ का वन क्षेत्र महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना से मिला हुआ है।वहां परिवहन और संचार व्यवस्था कमजोर होने से नक्सलियों ने कब्जा कर रखा है।नक्सलियों के सफाए के साथ ही पिछड़े क्षेत्रों का विकास तेज करना होगा तथा वहां स्कूल, अस्पताल खोलने व रोजगार देने होंगे।नक्सली अपने आतंक की वजह से विकास कार्यों में बाधक बने रहे।
सड़क व पुलों को विस्फोट से उड़ा देते थे।पुलिस वाहनों पर घात लगाकर हमला करते थे।यदि कोई उद्योग खोलने की कोशिश करे तो उससे प्रोटेक्शन मनी के रूप में मोटी रकम वसूल करते थे।2006 में नक्सलवाद कैंसर की तरह देश के 160 जिलों में व्याप्त था और आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा बन गया था।गत माह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले देश के 9 राज्यों के नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 38 थी जो अब घटकर 7 राज्यों में 18 जिलों तक सीमित रह गई है।नक्सलियों से छत्तीसगढ़ में हुई इस मुठभेड़ के पहले 21 दिनों तक ऑपरेशन ब्लैक फारेस्ट चलाया गया जिसमें 54 नक्सली गिरफ्तार किए गए तथा 84 ने आत्मसमर्पण किया।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 11 साल से फरार नक्सल समर्थक बापू जनगम गिरफ्तार, कई गंभीर मामले थे दर्ज
मप्र-छग के बीच 26 साल पुराना DR विवाद सुलझाने की पहल, मध्य प्रदेश ने भेजा ‘स्थायी सहमति’ का प्रस्ताव
सरेंडर नक्सलियों ने खोला हथियारों की फैक्ट्री का राज! गड़चिरोली में जमीन के नीचे छिपा जखीरा बरामद
‘लाल सलाम’ लिखे पत्र से दहशत, गड़चिरोली में JSW अधिकारियों को क्षेत्र छोड़ने की धमकी
पढ़े-लिखे वर्ग में नक्सली प्रभाव चिंताजनक है सरकार व सुरक्षा बलों की अर्बन नक्सल पर नजर है।खुद बसवराज वारंगल के इंजीनियरिंग कालेज का स्नातक था।कानून और संविधान को नहीं माननेवाले नक्सली देश में आतंक और घोर अराजकता फैलाने का लक्ष्य रखते हैं।केंद्र व राज्य के सुरक्षा बलों के सहयोग से इनका उन्मूलन किया जा रहा है.
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Vishnudev sai government launched a campaign in naxal affected areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर! यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
Jul 03, 2026 | 01:48 PMउमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:45 PM8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 01:44 PMई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
Jul 03, 2026 | 01:44 PMभंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
Jul 03, 2026 | 01:42 PMSIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














