कपास खरीद में रिमोट से वजन घोटाला, आर्णी पुलिस ने 14 आरोपी पकड़े

Yavatmal Cotton Scam: यवतमाल के आर्णी में कपास खरीद के दौरान रिमोट कंट्रोल से वजन में हेराफेरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया ।
र, कपास खरीद धोखाधड़ी, महाराष्ट्र किसान ठगी, इलेक्ट्रिक काटा घोटाला, यवतमाल क्राइम न्यूज, Yavatmal cotton scam, Arni police action Maharashtra, cotton weighing fraud India
cotton weighing fraud India
Published on
Updated on

Yavatmal District: यवतमाल जिले के आर्णी पुलिस ने कपास खरीद में रिमोट कंट्रोल से वजन में हेराफेरी करने वाली बड़ी टोली का भंडाफोड़ किया है. सतर्क किसान रमेश राठोड़ की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में बार्शीटाकली के कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. किसान ने देखा कि इलेक्ट्रिक काटे पर वजन कम दिखाया जा रहा है और रिमोट से हेराफेरी की जा रही है.

तुरंत पुलिस को सूचना देने पर पूरी टोली पकड़ी गई. आरोपियों में मोहम्मद वारीस, सादिक रसूल, रेहबर खान, अन्सार खान, गफार शहा, अब्दुल आतिक, कासीम अहमद, शेख जुबेर, तारीख खान, इमरान खान, मोहम्मद सोयेब, नावेद खान, अ. नासीद और सोहेल खान शामिल हैं.

यह टोली किसानों को अन्य व्यापारियों से प्रति क्विंटल 200 रुपये अधिक भाव देने का लालच देकर कपास खरीदती थी, लेकिन वजन में हेराफेरी कर बड़ी आर्थिक लूट करती थी. पुलिस ने वाहन, इलेक्ट्रिक काटा और रिमोट जब्त किया है. यह कार्रवाई थानेदार नीलेश सुरडकर के मार्गदर्शन में मनोज चव्हाण, ऋषी इंगली और गुणवंत बनसोड ने की.

Navbharat Live
navbharatlive.com