पुणे में जल संसाधन विभाग के कार्यालयों को हटाने पर बढ़ा विवाद, राकांपा नेता ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Pune Water News: पुणे स्थित जल संसाधन विभाग के दो मुख्य अभियंता कार्यालयों को स्थानांतरित करने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। राकांपा नेता ने इसे पुनः पुणे में रखने की मांग की है।
Protests have intensified against the Maharashtra government's decision to shift two key Chief Engineer offices of the Water Resources Department from Pune to Kolhapur and Solapur.
सुनेत्रा पवार रोहन सुरवसे पाटिल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Water Resources Department Sunetra Pawar: पुणेजल संसाधन विभाग के पुणे स्थित दो महत्वपूर्ण मुख्य अभियंता कार्यालयों को कोल्हापुर और सोलापुर स्थानांतरित करने के राज्य सरकार के निर्णय का विरोध तेज हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता रोहन सुरवसे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार को ज्ञापन सौंपकर दोनों कार्यालयों को पुनः पुणे में ही बनाए रखने की मांग की है।

जल संसाधन कार्यालय का मामला

सरकार ने सिंचाई एवं निर्माण कार्यों में समन्वय और प्रशासनिक सुगमता लाने के उद्देश्य से विभागीय कार्यक्षेत्र तय किए हैं। इसके तहत जिन परियोजनाओं का निर्माण जिस कार्यालय के नियंत्रण में है, उसी मंडल को संबंधित परियोजनाओं के सर्वेक्षण, नियोजन, भूमि अधिग्रहण, पुनर्वसन, निर्माण, सिंचाई प्रबंधन तथा रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया।

प्रशासनिक सुगमता का उद्देश्य

इसी क्रम में मुख्य अभियंता (जसं) कार्यालय को पुणे से कोल्हापुर तथा मुख्य अभियंता (विप्न) कार्यालय को पुणे से सोलापुर स्थानांतरित किया गया है। सुरवसे पाटिल ने सरकार से मांग की है कि दोनों कार्यालयों को पुनः पुणे में कार्यरत रखने के लिए सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com