Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Year Ender 2024: मोदी सरकार के न्योते ने खोली दिसानायके की किस्मत, राष्ट्रपति बनते ही….

दिसानायके को एकेडी के नाम से जाना जाता है। सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वे विजेता घोषित हुए थे। यह 2019 में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के मत प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत से ज्यादा...

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Nov 28, 2025 | 06:02 PM

तस्वीर में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके और नरेंद्र मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलंबो: भारत ने जब वाम नेता अनुरा कुमार दिसानायके को फरवरी में देश की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था, तो किसी ने यह अनुमान नहीं लगाया था कि श्रीलंका के राजनीतिक परिदृश्य में इतना बड़ा परिवर्तन आएगा। कि इसकी परिणति साल के अंत तक आश्चर्यजनक रूप से उनके राष्ट्रपति बनने के साथ होगी।

इस घटनाक्रम ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच तालमेल पर नए सिरे से ध्यान आकर्षित किया। दिसानायके को एकेडी के नाम से जाना जाता है। उन्हें सितंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया गया था। यह 2019 में उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के मत प्रतिशत के तीन प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत से ज्यादा होना दर्शाता है।

World News पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ हफ्ते बाद दिसानायके की जनता विमुक्ति पेरामुना (JVP) के नेतृत्व वाले नेशनल पीपुल्स पावर (JVP-NPP) गठबंधन ने 225 सीट में से 159 सीट जीतकर संसदीय चुनावों में जीत हासिल की। यह पहली बार था जब किसी पार्टी ने 1978 में शुरू की गई आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत दो-तिहाई बहुमत हासिल किया।

विद्रोह श्रीलंका सरकार के खिलाफ था

एनपीपी ने जाफना चुनावी जिले में भी अपना दबदबा कायम किया- जो देश के तमिल अल्पसंख्यकों का गढ़ है। एनपीपी नेता को 2024 की शुरुआत में पूर्ण आधिकारिक यात्रा के लिए भारत का निमंत्रण, इसकी मूल पार्टी जनता विमुक्ति पेरामुना के खूनी अतीत को देखते हुए अकल्पनीय प्रतीत होता है। 1987-90 में पार्टी ने हिंसक विद्रोह किया था। उस समय विद्रोह श्रीलंका सरकार के खिलाफ था। लेकिन कई मायनों में यह भारत विरोधी भी था। यह समूह द्वीप के सिंहली बहुसंख्यकों और तमिल अल्पसंख्यकों के बीच जातीय संघर्ष में भारत के हस्तक्षेप का विरोध कर रहा था।

दिसानायके की राजनीतिक सफर

दिसानायके 1987 में जेवीपी में शामिल हुए। तब जेवीपी एक प्रतिबंधित संगठन था। उसने 1987 के भारत-श्रीलंका समझौते का समर्थन करने वाले सभी लोकतांत्रिक दलों के कई कार्यकर्ताओं का खात्मा कर दिया। इसने भारतीय हस्तक्षेप को श्रीलंका की संप्रभुता के साथ विश्वासघात करार दिया। हालांकि, इस वर्ष फरवरी में दिसानायके की भारत यात्रा को भारत के प्रति एनपीपी के दृष्टिकोण में बदलाव के रूप में देखा गया, जिसमें विदेशी निवेश हितों के साथ संरेखण प्रदर्शित हुआ।

दिसानायके का प्रोत्साहन जरूरी

भारत में लोगों द्वारा दिसानायके का स्वागत किया जाना पार्टी के लिए द्वीप के उच्च मध्यम वर्ग को मनाने के लिए ये प्रोत्साहन काफी अहम थी। जो राजनीतिक विभाजन में दोनों प्रमुख ताकतों की राजनीति से तंग आ चुके थे। दिसानायके ने यह व्यक्तिगत रूप से कोलंबो राजनयिक समुदाय को यह संदेश दिया। श्रीलंका की स्वतंत्रता के बाद वर्ष 2022 में सबसे खराब आर्थिक संकट के दौरान हुए सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों में, जेवीपी बचता हुआ दिखाई दिया। फिर भी आंदोलन सफल रहा और दशकों तक बहुसंख्यक राजनीतिक मंच को नियंत्रित करने वाले राजपक्षे परिवार का सत्ता पर नियंत्रण समाप्त हो गया।

गोटाबाया राजपक्षे की जगह ली

रानिल विक्रमसिंघे ने 2024 के अंत तक शेष कार्यकाल पूरा करने के लिए गोटाबाया राजपक्षे की जगह राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने उसके बाद दिवालिया अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना शुरू किया। जब आर्थिक संकटों के समाधान के रूप में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कठोर सुधारों ने जनता को परेशान किया। तब जेवीपी ने आत्मविश्वास के साथ प्रतीक्षा की।

दिसानायके को अप्रत्याशित घोषित हुए

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ। लेकिन जेवीपी का ध्यान भ्रष्टाचार के खिलाफ था। जब दिसानायके को अप्रत्याशित रूप से विजेता घोषित किया गया। तो भारतीयों ने सबसे पहले उन्हें बधाई दी। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर दिसानायके के शपथ ग्रहण के बाद कोलंबो पहुंचने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति थे।

चीन की ओर था इशारा

दिसानायके ने आधिकारिक यात्रा के लिए भारत को अपना पहला विदेशी गंतव्य चुना। दिसानायके ने दिसंबर में भारत की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरन दिसानायके ने नयी दिल्ली को आश्वासन दिया कि कोलंबो द्वीप के क्षेत्र का उपयोग उस तरह से करने की अनुमति नहीं देगा। जो भारत के हितों के लिए हानिकारक हो। इसका परोक्ष तौर पर इशारा चीन की ओर था।

ड़ोसी पहले नीति का हिस्सा

दिसानायके के पूर्ववर्ती विक्रमसिंघे ने साल के अंत तक भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता करने का लक्ष्य रखा था। जबकि भारत ने उत्तरी कांकेसंथुराई बंदरगाह को विकसित करने के लिए पांच करोड़ अमरीकी डालर से अधिक की कुल लागत की प्रतिबद्धता जतायी थी। भारत लंका हाउसिंग परियोजना और जाफना द्वीपों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों की आपूर्ति पर समझौते श्रीलंका के अपने पड़ोसी पहले नीति का हिस्सा थे।

537 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

साल के अंत में श्रीलंकाई नौसेना ने घोषणा की कि उसने इस साल श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 537 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। भारत ने श्रीलंका से हिरासत में लिए गए मछुआरों की जल्द रिहायी का आग्रह किया। इस मुद्दे को हल करने के लिए मानवीय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है।

Year ender 2024 anura kumar disanayake becoming president opened a new chapter in india sri lanka relations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2024 | 06:06 PM

Topics:  

  • Sri Lanka
  • World News
  • Year Ender 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

रूस की धरती में निकला खजाना, इन इलाकों में मिला 700 टन चांदी का विशाल भंडार; मची हलचल

2

ब्लैक सी में आग का गुबार, रूसी ‘शैडो फ्लीट’ टैंकर पर ड्रोन अटैक, जलकर राख हो गया जहाज- VIDEO

3

वेनेजुएला पर हमला तय! पहले धमकी, अब एयरस्पेस ब्लॉक… ट्रंप के अगले कदम से दुनिया की धड़कनें तेज

4

गाजा में खौफ की वापसी! इजरायली ड्रोन हमले में दो बच्चों की मौत, क्या फिर भड़केगा बड़ा युद्ध?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.