वनडे इतिहास में 50 शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बने विराट कोहली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।
Photo: Twitter
क्योंकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Photo: Twitter
सेंचुरी लगाने के बाद कोहली ने सचिन तेंदुलकर को झुककर सलाम किया और अपना शतक उन्हें समर्पित किया।
Photo: Twitter
सचिन ने ताली बजाकर देश के नए शतकवीर को मुस्कुराते हुएबधाई दी।
Photo: Twitter
यह अनमोल क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Photo: Twitter
सेमीफाइनल 2023 के पहले मैच में कोहली वनडे इतिहास में 50 शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए।
Photo: Twitter
इसके अलावा विराट वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 700 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
Photo: Twitter
मैच के बीच में कोहली एक जगह केला खाते दिखे, फिर उन्होंने ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं-'केला खाया और... कोहली ने भगवान के सामने क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।'
Photo: Twitter
कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 9 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 103.53 का रहा।
Photo: Twitter
सचिन ने विराट के शानदार शतक पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उनसे अपनी पहली मुलाकात को याद किया है।
Photo: Twitter
विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की 279 वीं पारी में 50वां शतक पूरा किया।
Photo: Twitter
जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर की 452 पारियों में कुल 49 शतक लगाए थे।