World Blood Donor Day 2023: रक्तदान कर खुद को रखें फिट, जानें फायदे
पूरे विश्व में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 14 जून को रक्तदान दिवस मनाया जाता है।
Caption: Twitter
आपके रक्त की एक बूंद जहां कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दे सकती है, वहीं रक्तदान आपके स्वास्थ्य के लिए संजीवनी का भी काम करता है।
Caption: Twitter
जब आप रक्तदान करते हैं तो इस दौरान पूरे शरीर में रक्त संचार की एक नई शुरुआत होती है, जिससे हृदय के काम करने की गति में सुधार होता है।
Caption: Twitter
रक्तदान के दौरान सबसे पहले आपके रक्त की जांच की जाती है।
Caption: Twitter
रक्त जांच के दौरान पता चल सकता है कि कहीं आप किसी बीमारी के शिकार तो नहीं हैं।
Caption: Twitter
रक्तदान से रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि होती है। इस प्रकार यह आपके शरीर की रक्त बनाने की क्षमता में सुधार करने में मदद करता है।
Caption: Twitter
अगर आप रक्तदान नहीं करते हैं, तो शरीर में आयरन जमा होने लगता है, जो यह लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है और संक्रमण का कारण बन सकता है।
Caption: Twitter
रक्तदान से वजन कम होता है और खून निकलने के साथ कुछ कैलोरी भी निकलती है, जिससे आपका शरीर हल्का होता है।
Caption: Twitter
जब आप रक्तदान करते हैं तो आपके शरीर को नए तरीके से रक्त बनाने का मौका मिलता है। इसे आप एक तरह का रक्त शोधन मान सकते हैं।
Caption: Twitter
Watch More Story