नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी, जानिए वजह!
दरअसल, रोटी बनाने का बर्तन तवा राहु का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसका प्रयोग नागपंचमी के दिन वर्जित है।
Photo: Social Media
शास्त्रों के अनुसार रोटी बनाने के लिए जिस तवे का इस्तेमाल किया जाता है, उसे नाग का फन माना जाता है। इसलिए नाग पंचमी के दिन चूल्हे पर तवा रखना मना है।
Photo: Social Media
नागपंचमी के अलावा कई और भी ऐसे मौके हैं जिस दिन चूल्हे पर तवा रखने से धन की हानि की बात कही जाती है।
Photo: Social Media
मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन घर में कच्ची रसोई निषेध है।
Photo: Social Media
शीतला अष्टमी के दिन माता की पूजा करते समय बासी खाने का भोग लगाते हैं। फिर उस बचे हुए खाने को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया जाता है। इस दिन रोटी बनाने से माता नाराज हो जाती हैं।
Photo: Social Media
शास्त्रों में दीपावली के दिन घर में रोटियां बनाने की मनाही है। धन की देवी लक्ष्मी की की पूजा के इस दिन खास तरह के पकवान बनाने का नियम है।
Photo: Social Media
पुराणों के अनुसार जिस घर में मृत्यु हुई होती है ऐसे घर में 13 दिनों तक चूल्हा जलाने की मनाही होती है। इस दौरान चूल्हे पर तवा रखना मना है।