सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटेग बॉयकॉट मालदीव जमकर ट्रेंड हो रहा है।

आइए जानते हैं कि क्यों अचानक से भारत के लोगों का गुस्सा मालदीव पर फूट गया है।

 दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया था। उनके इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं

वायरल तस्वीर के बाद से भारत में मालदीव और लक्षद्वीप की तुलना शुरू हो गई।

तुलना पर मालदीव नेता ने भारत विरोधी बयान दिया। बस इसी के बाद से ही सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड हो रहा है।

मालदीव के एक मंत्री ने लिखा भारत ने मालदीव के पर्यटन को निशाना बनाया है। मैं भारत के पर्यटन को शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन भारत को हमारे बीच पर्यटन से कड़ी टक्कर मिलेगी।

मंत्री ने आगे कहा हमारा रिजॉर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ही इनके पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर से ज्यादा है। इस पोस्ट में पीएम मोदी को भी टैग किया है।

मालदीव के एक दूसरे नेता जाहिद रमीज ने लिखा लक्षद्वीप में पर्यटन बढ़ाना बेशक यह अच्छा कदम है, लेकिन हमसे प्रतिस्पर्धा करना एक भ्रम ही है।

मालदीव मंत्री द्वारा भारत के अपमान के बाद से 8166 होटल बुकिंग और करीब 2500 फ्लाइट टिकट कैंसल हो चुके हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।