टिकटॉक और अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बावजूद बेबीबस अभी भी भारत में सक्रिय है। विशेषज्ञों ने उस कंपनी द्वारा भारतीयों के डेटा के प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये भारत और इंडोनेशिया में 8 साल तक की उम्र के बच्चों में काफी लोकप्रिय हैं। सवाल ये है ऐप के जरिये जुटाए गए डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

एक अन्य रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि साल 2023 की दूसरी तिमाही में एशिया में गेमिंग ऐप्स के जितने भी डाउनलोड्स हुए, उसमें से 60 प्रतिशत हिस्सा बेबीबस के ऐप्स का रहा।

बेबीबस के पास 10 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर है। उसके पास ढाई हजार से ज्यादा विडियो और 6 हजार 600 स्टोरीज हैं।

इनके 11 अरब मंथली विडियो व्यूज हैं और एक अरब 10 करोड़ मंथली ऑडियो प्लेबैक हैं। जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में भारतीय बच्चों का डेटा जुटाया जा रहा है।

भारत ने बाइटडांस के टिकटॉक को साल 2020 में बैन किया था। वहीं सीमा पर तनाव के बीच 300 दूसरे चाइनीज ऐप्स पर फरवरी 2022 तक रोक लगा दी गई थी।

एक्सपर्ट का मानना है कि ये चिंता की बात है, यह देखना जरूरी है कि कैसा डेटा जुटाया जा रहा है, उसे किस तरह स्टोर किया जा रहा है और यह भी कि उसे कहीं थर्ड पार्टीज को बेचा तो नहीं जा रहा।