By: Preeti Sharma
NavBharat Live Desk
भारतीय परंपरा में मंगलसूत्र दो आत्माओं के मिलन और वैवाहिक बंधन की पवित्रता का प्रतीक है।
All Source: Pinterest
मंगलसूत्र में पिरोए गए काले मोती केवल डिजाइन के लिए नहीं होते।
माना जाता है कि मोती दुल्हन और उसके वैवाहिक जीवन को बुरी नजर से बचाते हैं।
आध्यात्मिक रूप से मंगलसूत्र के काले मोती भगवान शिव और इसमें लगा सोना मां पार्वती का प्रतीक है।
आयुर्वेद के अनुसार इसमें लगा सोना त्वचा को छूने पर रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
मंगलसूत्र के दो धागे पति और पत्नी के जीवन के अलग-अलग रास्तों के एक होने का संकेत देते हैं।
पत्नी द्वारा मंगलसूत्र पहनना पति की लंबी आयु और परिवार की समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
पीढ़ियों से चला आ रहा यह आभूषण आज भी हर भारतीय दुल्हन की पहली पसंद है।