By - Preeti Sharma
Image Source: Freepik
शादी जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो हर किसी के लिए एक अलग अनुभव होता है।
कई बार हम देखते हैं कि शादी के बाद अक्सर दोस्तों को उतना समय नहीं दे पाते हैं जितना पहले दिया करते थे।
इस वजह से दोस्तों के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं। इस बात के लिए लोग शादी को जिम्मेदार मानते हैं।
शादी के बाद अक्सर लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं जिसकी वजह से दोस्तों के साथ समय कम मिल पाता है।
व्यक्ति अपने पार्टनर और उसके परिवार के साथ भी समय बिताने लगता है। जिसकी वजह से वह अन्य चीजों के लिए कम वक्त निकाल पाता है।
अक्सर शादी के बाद सामाजिक दबाव में आकर लोगों की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। जिस वजह से वह दोस्तों से नहीं मिल पाते हैं।
दोस्त शादी के बाद बदलते हुए इस वजह से भी नजर आते हैं क्योंकि उनके जीवन में एक नया बदलाव आने लगता है।
अक्सर समय की कमी की वजह से भी दोस्तों को शादी के बाद समय नहीं दे पाते हैं।