देखकर क्यों रोने लगे थे संजय लीला भंसाली? कही ये बात
सांवरिया
बॉलीवुड एक्टक रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने इंडस्ट्री में संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से कदम रखा था।
क्लाइमैक्स में इमोशनल
ये फिल्म साल 2007 में आई थी। ये फिल्म संजय लीला भंसाली के दिल के बहुत करीब है। क्लाइमैक्स में रणबीर की परफॉर्मेंस देखकर फिल्ममेकर इमोशनल हो गए थे।
खुद किया खुलासा
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली ने बताया कि फिल्म सांवरिया में रणबीर की परफॉर्मेंस देखकर वो रो पड़े थे।
हर कोई रहा शांत
उन्होंने बताया कि उस सीन के बाद 7 मिनट तक हर कोई सेट पर शांत हो गया था। उन्होंने कहा- ये मेरे फेवरेट पीस में से एक है कि एक एक्टर क्या कर सकता है.. 7 मिनट की पूरी खामोशी।
रणबीर की तारीफ
जिस तरह से उन्होंने एक्टिंग की, एक शॉट में जादू। और मैं वहां बैठकर बस रोता था और उन्हें देखता था क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि वह एक एक्टर हैं।
संजय ने कही ये बात
संजय आगे कहते हैं, 'एक अच्छा लड़का, बुरा लड़का, अच्छा इंसान, बुरा इंसान कुछ भी नहीं है। वह एक बेहतरीन एक्टर है।'
आर्ट प्योर होनी चाहिए
उन्होंने आगे कहा- एक कलाकार को कभी भी अच्छा या बुरा नहीं होना चाहिए। आर्ट प्योर होनी चाहिए और यह फैक्ट है कि वह जहां से निकल रही है और आ रही है, वो प्योर है।
फिर करेंगे साथ काम
रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम लव एंड वॉर है।
