मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग हादसे में मरने वालों की संख्या 16 हो चुकी है।

इगो मीडिया की होर्डिंग पर 240 से अधिक शिकायत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

मुंबई महानगरपालिका (BMC) भी हादसे पर अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रही है।

रेलवे प्रशासन भी खामोश है, लेकिन मुंबई के जनता में ऐसा हादसे के बाद गुस्सा है।

मुंबई की जनता ने यह सवाल किया है कि बीएमसी का बुलडोजर कहां है और अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई कब होगी।

13 मई की शाम को मुंबई तेज हवा और बारिश के कारण घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग ढह गई।