By - Preeti Sharma Image Source: Instagram
देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।
उस दिन से लेकर आज तक इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। जहां देशभर में जश्न का माहौल होता है।
भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को मनाने जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर पर है।
गणतंत्र दिवस पर भारत आने वाले मुख्य अतिथि का भव्य रूप से स्वागत किया जाता है।
भव्य भोजन और ठहरने की खास व्यवस्था की जाती है और राष्ट्रपति के सामने गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर भारत के मुख्य अतिथि कौन होंगे इसका फैसला विदेश मंत्रालय करता है जिसकी प्रक्रिया करीब 6 महीने चलती है।
भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि बने थे।
पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इरविन स्टेडियम में पहली बार तिरंगा फहराया था।