भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतक बनाने वाले शीर्ष-5 खिलाड़ियों में तीन भारतीय हैं। दोनों देशों के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक दो खिलाड़ियों के नाम 7-7 शतक दर्ज हैं।
टेस्ट मैच
All Source: Instagram
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक शतक बल्लेबाजों में तीन भारतीय हैं।
जैक कैलिस
साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट में 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।
सचिन तेंदुलकर
मास्टर-ब्लास्टर ने साल 1992 से 2011 के बीच 25 टेस्ट में 7 शतकों के साथ 5 अर्धशतक लगाए।
वीरेंद्र सहवाग
साल 2001 से 2011 के बीच साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 15 टेस्ट में 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।
हाशिम अमला
साल 2004 से 2018 के बीच अमला ने भारत के विरुद्ध 21 टेस्ट मुकाबले खेले हैं।
नाबाद पारी
इस दौरान अमला ने 5 शतक और 7 अर्धशतक लगाए। भारत के विरुद्ध 253 रन की नाबाद पारी खेली है।
मोहम्मद अजहरुद्दीन
भारत के पूर्व कप्तान ने 1992 से 2000 के बीच साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 11 टेस्ट मैच खेले।
शतक
इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक निकले।

