By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
भारत का राष्ट्रीय ध्वज गर्व और भारतीयता को दर्शाता है। जिसके बारे में सबको जानकारी होनी चाहिए।
भारत की शान राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों का है जिसकी सफेद पट्टी पर अशोक चक्र है जो गतिशीलता और विकास का प्रतीक है।
हमारा वर्तमान तिरंगा पिंगली वेंकैया द्वारा 1921 में बनाए डिजाइन पर आधारित है।
पिंगली एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, शिक्षाविद, कृषक, भूविज्ञानी और बहुभाषी व्यक्ति थे।
भारत में पहला राष्ट्रीय ध्वज 1906 में बनाया गया था। जो समय के साथ बदलाव के दौर में गुजरता गया।
साल 1931 में पिंगली वेंकैया ने ही धर्म चक्र के स्थान पर दूसरे ध्वज के केंद्र में चरखा रखा था।
1947 में राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कांग्रेस समिति ने मौजूदा ध्वज को अपनाया और चरखा को धर्म चक्र में बदल दिया।
तिरंगे के बीच मौजूद धर्म चक्र कानून, न्याय और धार्मिकता का प्रतीक है।