By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
भारत में कई खूबसूरत जगह है जहां पर कई तरह के फूलों की प्रजाति पाई जाती है।
इन रंग बिरंगे फूलों को देखकर बहुत ही अच्छा लगता है जिसका इस्तेमाल मंदिर से लेकर घरों में सजाने के लिए किया जाता है।
भारत के हर शहर की अपनी कोई न कोई खास बात तो जरूर होती है।
वहीं भारत का एक शहर ऐसा भी है जो फूलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है।
इस शहर को ज्यादातर लोग जैन मंदिर, फूल और हीरे के कारोबार के लिए जानते हैं।
यहां पर केवड़ा और चंपा के फूलों से तेल तैयार किया जाता है जो विदेशों में जाता है।
फूलों के शहर के नाम से पहचाना जाने वाला यह शहर गुजरात का पालनपुर है।
फूलों की वजह से इस शहर में देश विदेश से सैलानी आकर्षित होते हैं।