By: Preeti Sharma
NavBharat Live Desk
एशिया का सबसे महंगा नगर निगम भारत में मौजूद है जिसके बारे में कम लोग जानते होंगे।
All Source: Pinterest
बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का सबसे अमीर नगर निगम है।
2025-26 के लिए बीएमसी ने अपना सबसे बड़ा बजट 74427 करोड़ रुपए पेश किया।
बीएमसी का बजट गोवा, मणिपुर और सिक्किम जैसे राज्यों के कुल वार्षिक बजट से भी ज्यादा है।
बीएमसी की आय का सबसे बड़ा सोर्स प्रॉपर्टी टैक्स, फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज है।
बजट का बड़ा हिस्सा रोड प्रोजेक्ट, सड़कों के कांक्रीटीकरण, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा पर खर्च किया जाता है।
इसकी स्थापना 1889 में हुई थी जो मुंबई के लोगों को पानी, सफाई और बुनियादी सेवाएं देता है।
अपनी बेहिसाब दौलत और बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण बीएमसी को एशिया का कुबेर कहा जाता है।