By - Preeti Sharma
Image Source: Instagram
बिल्लियों को पालते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा। यह बहुत ही क्यूट होती हैं।
एक देश ऐसा भी जहां पर इंसानों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं। जहां सड़कों पर भी बिल्लियां नजर आती हैं।
साइप्रस भूमध्य सागर का एक बहुत ही खूबसूरत सा द्वीप है जो बिल्लियों की वजह से मशहूर है।
लेबनान से थोड़ी दूर पर मौजूद इस देश में बिल्लियां सड़कों पर आराम फरमाते हुए नजर आएंगी।
साइप्रस को बिल्लियों का देश भी कहा सकता है क्योंकि यहां नागरिकों से ज्यादा बिल्लियां हैं।
इस जगह पर करीब 15 लाख बिल्लियां मौजूद हैं। जो इंसान से एक या दो लाख ज्यादा है।
इस जगह पर बिल्लियों के रहने से किसी को भी परेशानी या दिक्कत नहीं होती है।