By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
भारत के कई शहर और जगहों अपनी संस्कृति और अलग पहचान की वजह से जाने जाते हैं।
भारत का एक शहर ऐसा भी जिसे पेरिस ऑफ इंडिया कहा जाता है।
इस शहर की रंगीन सड़कें, ऐतिहासिक इमारतें और यहां की संस्कृति इसे सबसे सुंदर बनाती है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर को ही पेरिस ऑफ इंडिया का दर्जा दिया गया है।
पेरिस की तरह ही इस शहर की खूबसूरती और प्राचीन इमारत इसे खास बनाती है।
जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां के महल, बजार और इमारतें इसे शानदार बनाते हैं।
जयपुर में आपको सिटी पैलेस, हवा महल और नाहरगढ़ किले घूमने के लिए मिलेंगे।
स्थानीय कल्चर से रुबरु कराने के लिए इस जगह पर एक से बढ़कर एक मार्केट हैं।