By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने एक बार धर्मेंद्र को जलाने के लिए बॉलीवुड के एक विलेन के साथ रोमांस किया था। जिससे वो डरती भी थीं।
बॉलीवुड में कई ऐसे विलेन हुए हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा सभी को डराया है। वो अपने किरदार में इस तरह घुस जाते थे।
एक ऐसे विलेन से जिससे खुद हेमा मालिनी भी डरा करती थीं। जी हां हेमा मालिनी ने एक बार खुद इस बात का खुलासा किया था।
हेमा मालिनी जिस एक्टर से डरती थीं उन्होंने अपने करियर में 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने इंडस्ट्री पर विलेन के रूप में राज किया है।
हेमा मालिनी और प्रेम चोपड़ा ने साथ में राजा जानी फिल्म में काम किया था। हेमा मालिनी ने एक रियलिटी शो में बताया कि उन्हें प्रेम चोपड़ा से डर लगता है।
उन्होंने कहा- हम गाने कितना मजा आ रहा है कि शूटिंग कर रहे थे। मैं गाने में धर्मेंद्र को जलाने के लिए प्रेम चोपड़ा के साथ रोमांस कर रही थी।
उन्होंने कहा- प्रेम चोपड़ा इतने खुश हो गए थे कि वो हीरो की तरह बिहेव कर रहे थे. जिसे देखकर धरम जी चिढ़ रहे थे और कहते थे ये क्या कर रहा है।
उस समय तक हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी नहीं हुई थी। दोनों एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे। कपल 1980 में शादी के बंधन में बंधा था।