महाराष्ट्र का सबसे सुंदर जिला या शहर, जहां रहना पसंद करते हैं देश  भर के लोग

1st May 2025

By:  Sneha Maurya

NavBharat Live Desk

महाराष्ट्र में कई ऐसे शहर और जिले हैं जो अपनी खूबसूरती, संस्कृति के लिए मशहूर हैं। तो आइए जानते हैं उनके नाम....

महाराष्ट्र के सुंदर शहर

Image Source: Instagram

लोगों के सपनों का शहर मुंबई, महाराष्ट्र की खूबसूरती में सबसे पहले नंबर है। जहां मॉडर्न आर्किटेक्चर और समुद्र की खूबसूरती देखने को मिलती है।

 मुंबई

Image Source: Instagram

 पुणे को महाराष्ट्र का सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। यह शहर अपने ऐतिहासिक किलों, पहाड़ियों और हरियाली के लिए मशहूर है।

 पुणे

Image Source: Instagram

मुंबई और पुणे के बीच स्थित लोनावाला और खंडाला काफी फेमस है। यह सिर्फ हरियाली, झरने के लिए ही नहीं, बल्कि ट्रैकिंग स्पॉट्स के लिए मशहूर है।

 लोनावाला और खंडाला

Image Source: Instagram

पश्चिमी घाटी में बसा महाबलेश्वर भी इस लिस्ट में शामिल है। यह हिल स्टेशन, स्ट्रॉबेरी और घाटियों के लिए प्रसिद्ध है।

महाबलेश्वर 

Image Source: Instagram

रत्नागिरी कोकण की गोद में बसा एक बेहद खूबसूरत जिला है। यह समुद्र, पहाड़ और हरियाली का अनोखा संगम है।

रत्नागिरी

Image Source: Instagram

गॉडावरी नदी किनारे बसा नाशिक शहर, जिसे धार्मिक और वाइन कैपिटल के रूप में लोकप्रिय शहर माना जाता है।

नाशिक 

Image Source: Instagram