राघव चड्ढा से पहले इन सितारों से इश्क फरमा चुकी हैं परिणीति चोपड़ा!
परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'इश्कजादे' से की थी।
Photo: Social Media
खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग के दौरान परिणीति और अर्जुन एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।
Photo: Social Media
बताया जाता है कि फिल्म 'इश्कजादे' की शूटिंग के दौरान ही फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा के भाई और एक्टर उदय चोपड़ा के साथ भी परिणीति के अफेयर की अफवाहें काफी लाइमलाइट में रही थीं।
Photo: Social Media
परिणीति चोपड़ा की 'दावत-ए-इश्क' एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ डेटिंग की खबरें भी उड़ रही थीं। हालांकि, इस बात की कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
Photo: Social Media
यशराज फिल्म्स के पसंदीदा फिल्म निर्माता मनीष शर्मा के साथ परिणीति चोपड़ा के अफेयर की खूब खबरें आईं।
Photo: Social Media
परिणीति चोपड़ा को पंजाबी एक्टर हार्डी संधू के साथ डिनर पर भी देखा जा चुका है। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अटकलें शुरू हो गईं।
Photo: Social Media
एक असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई का भी नाम एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। दोनों काफी समय तक सुर्खियों में रहे लेकिन बात ज्यादा आगे तक नहीं जा पाई थी।
Photo: Social Media
बहरहाल, परिणीति चोपड़ा के फिल्मी करियर में 'इश्कजादे', 'ऊंचाई', 'गोलमाल अगेन', 'केसरी', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'जबरिया जोड़ी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।